घरेलू LPG की कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि, कीमत 1110 रुपए के पार

    घरेलू LPG की कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि, कीमत 1110 रुपए के पार

    रांची(RANCHI): महंगाई की मार से जनता पहले ही परेशान है. अब आम आदमी के लिए खाना पकाना भी महंगा हो गया है. घरेलू गैस वाले नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 50 रुपए की बढोत्तरी हुई है. कीमत बढने के बाद अब 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर की कीमत 1110 रुपए 50 पैसे हो गई है. ग्राहकों की जेब पर इस महंगाई में बोझ बढ़ी है. पहले इसकी कीमत 1060 रुपए 50 पैसे थी. इसके पहले 19 मई को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया था. बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 218.50 रुपए बढ़ी है.

    य़ह भी पढ़ें: 

    जमशेदपुर: इन पदार्थों पर 5 प्रतिशत GST लगाने पर Council का विरोध, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

     



    Related News