गोविंदपुर के शिक्षकों ने डॉक्टरों को किया सम्मानित, कहा- धरती पर भगवान

    गोविंदपुर के शिक्षकों ने डॉक्टरों को किया सम्मानित, कहा- धरती पर भगवान

    धनबाद(DHANBAD): डॉक्टर्स डे के अवसर पर गोविंदपुर के शिक्षकों ने शुक्रवार को हीलमैक्स अस्पताल गोविंदपुर में एक समारोह आयोजित कर डॉ. मनोज कुमार कविराज, डॉ. यू एल विश्वकर्मा एवं डॉ. शशि भूषण सिंह को सम्मानित किया.  वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक धरती के भगवान हैa.  लोगों के जीवन रक्षक है.  चिकित्सकों ने सम्मान प्रदान करने के लिए शिक्षकों का आभार प्रकट किया.  

    मौके पर डॉ. अभिजीत गुप्ता, दीपक कुमार दत्ता, अनिल कुमार सिंह, सुशांतो पांडेय, एसएन लाल त्यागी, दिनेश कुमार राय, रामचंद्र मिश्र, सुरेश शर्मा, राजकुमार मिस्त्री ,गौतम विश्वकर्मा, दीपक गिरि , मन्नान अंसारी आदि उपस्थित थे.  एचडीएफसी बैंक गोविंदपुर शाखा के प्रबंधक दीपक कुमार एवं उप प्रबंधक अमिताभ कुमार ने भी तीनों चिकित्सकों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.  

    अपना हॉस्पिटल ,साहिबगंज मोड में संस्थापक मो सलाउद्दीन ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया.  सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. एसएस तिवारी, डॉ. हरिओम दयाल, डॉ. नजमुन निशा व डॉ. अजहरुल हक उल हक शामिल हैं.  मौके पर मो आमिर  शमशेर रजा , पूर्व मुखिया रोशन बेगम, जितेन चक्रवर्ती, संदीप सिंह और शाहनवाज अंसारी आदि मौजूद थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news