धनबाद में प्रिंस खान को मदद करने वाले डॉक्टर, कारोबारी पर चलेगा टेरर फंडिंग का केस!

    धनबाद में प्रिंस खान को मदद करने वाले डॉक्टर, कारोबारी पर चलेगा टेरर फंडिंग का केस!

    धनबाद (DHANBAD): वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. वासेपुर से निकल कर दुबई और पाकिस्तान से अपने नेटवर्क के जरिए साम्राज्य बनाने वाले कुख्यात को अब पुलिस आतंकी मान कर कार्रवाई कर रही है. साथ ही इसे सपोर्ट करने वालों के खिलाफ टेरर फंडिंग का केस दर्ज करने की तैयारी है. पुलिस को प्रिंस खान के करीबी मेजर से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है. जिसमें 70 से अधिक लोगों के नाम दर्ज है. ऐसे में अब उन सभी लोगों पर शिकंजा पुलिस का कसा सकता है.

    दरअसल धनबाद में आतंक मचाने वाले प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. जिसमें प्रिंस खान को मदद करने वालों की लिस्ट बना कर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है.इस लिस्ट में माना जा रहा है कि धनबाद के कई रसुखदार,डॉक्टर, कारोबारी के नाम दर्ज है.जिसपर अब पुलिस अपनी कार्रवाई कर सकती है. जिससे धनबाद में हड़कंप मैच हुआ है.

    प्रिंस खान दुश्मन देश पाकिस्तान में बैठा है. जहां से अपने नेटवर्क को धनबाद समेत झारखंड के अन्य इलाके में चला रहा है. ऐसे में अब धनबाद पुलिस प्रिंस खान को आतंकी मानते हुए उसे पैसे पहुंचाने वालों पर टेरर फन्डिंग का केस दर्ज कर सकती है. क्योंकि प्रिंस खान पाकिस्तान में बैठ कर धनबाद में गोली बारी कराता है. और हथियार भी यही के लोगों के पैसे से खरीदता है.

    ऐसे में अब प्रिंस खान के हर कड़ी को तोड़ कर उसके आतंक पर पूरी तरह से ब्रेक लगाने की तैयारी पुलिस कर रही है. माना जा रहा है कि रंगदारी के पैटर्न की पूरी जानकारी पुलिस के पास मौजूद है. जिसके आधार पर अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है. सबसे बड़ी बात की जब रंगदारी के पैसे कुख्यात के पास नहीं पहुंचेंगे. तो गैंग अपने आप टूट जाएगा. यही वजह है कि सबसे पहले इसपर शिकंजा कसने की तैयारी है.                               



    Related News