फोन पर तलाक और अब दूसरी शादी की फ़िराक़ में है पति, जानिए क्या है पूरा मामला 

    फोन पर तलाक और अब दूसरी शादी की फ़िराक़ में है पति, जानिए क्या है पूरा मामला

    धनबाद (DHANBAD): फोन पर तलाक दिया और अब दूसरी शादी करने की फ़िराक़ में है उसका पति.  यह आरोप है चासनाला की रहने वाली आदिफा फातिमा का. सोमवार को वह धनबाद के एसएसपी से मिलने परिवारजनों के साथ धनबाद आई थी. उसके साथ उसके अभिभावक और दो छोटे-छोटे बच्चे भी थे. इस संबंध में उसने महिला थाने में जून महीने में ही मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन नोटिस के बावजूद दूसरा पक्ष हाजिर नहीं हो रहा है. उसका आरोप है कि 2016 में पुरुलिया के रहने वाले अयूब से उसकी शादी हुई थी. 

    पिताजी की  5 डिसमिल जमीन पर नजर 

    फातिमा का कहना है कि सब कुछ ठीक-ठाक ही चल रहा था कि ससुराल वालों की नजर मेरे पिता की 5 डिसमिल जमीन पर पड़ी और पति  जमीन के लिए दबाव बनाने लगे. मुझे  मारा -पीटा जाने लगा. मुझे टॉर्चर किया जाने लगा.  उन लोगों का कहना था कि पिता से कह कर जमीन मेरे नाम से करा दो, जब इनकार किया तो ज्यादा मारपीट की जाने लगी.  फिर फातिमा अपने माता-पिता के घर चासनाला आ गई.  उसके बाद फोन पर उसे तलाक दिया गया और अब वह दूसरी शादी करने की फिराक में है. आज वह परिवार जानो के साथ  ग्रामीण एसपी से भी मुलाकात की.  उन्होंने भी इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया है.  देखना है फातिमा को न्याय कब मिलता है. 

    रिपोर्ट : प्रकाश महतो 



    Related News