धनबाद जिला बीस-सूत्री कमेटी की बैठक कब-कब हो, इसको लेकर जानिये किसने क्या कहा

    धनबाद जिला बीस-सूत्री कमेटी की बैठक कब-कब हो, इसको लेकर जानिये किसने क्या कहा

    धनबाद(DHANBAD) :  धनबाद जिला 20-सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्यों की एक औपचारिक बैठक धनबाद परिसदन में शुक्रवार को हुई. बैठक में उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया. बैठक में उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के कल्याणकारी कार्यों को गति देने के साथ-साथ राज्य सरकार की  योजनाओं को जिला के सभी प्रखंडों,पंचायतों एवं गांवों  तक पहुंचाने एवं विकास के कार्यों में पारदर्शिता लाने को लेकर जिला बीस-सूत्री के सभी सदस्यों के साथ बैठक  की गई है. 

    प्रतिनिधि मंडल मिलेगा उपयुक्त से 

    उन्होंने कहा कि धनबाद जिला बीस सूत्री समिति का प्रतिनिधिमंडल धनबाद उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त से जल्द मिलेगा और झारखंड सरकार की  योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करेगा.  धनबाद उपायुक्त से जिला में बीस सूत्री की बैठक 2 महीना में एक बार एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक महीना में एक बार करने की मांग की गई.   बैठक में जिला बीस-सूत्री समिति के सभी सदस्य मदन महतो, शमशेर आलम, लक्ष्मण तिवारी, योगेंद्र सिंह योगी,राजू प्रमाणिक, उषा पासवान, हराधन रजवार, मोहम्मद कासिम मुख्य रूप से उपस्थित थे. 


    रिपोर्ट : प्रकाश महतो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news