जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, लगभग पांच लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, लगभग पांच लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना

    रांची (RANCHI ): 22 अक्टूबर 2022 को जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रवीण प्रकाश द्वारा रातू, नगड़ी, दलादली चौक, पुंदाग, पंडरा, रिंग रोड, पिठोरिया क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. सुबह 06ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक टैक्स डिफॉल्टर, ओवरलोडेड, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र और  वाहन संबंधी अन्य कागजातों के अलावा झारखंड राज्य से बाहर निबंधित वाहन जिसका परिचालन रांची जिला अंतर्गत किया जा रहा है उन वाहनों की भी जांच की गयी.  

    135 वाहनों की जांच, 24 वाहनों से वसूला गया 407950 रुपये का जुर्माना

    वाहन जांच के दौरान कुल 135 वाहनों की जाँच की गई. कार्यालय के कर्मी द्वारा बारी-बारी से वाहनों के दस्तावेजों की जाँच की गई.  कुल 24 वाहनों (मालवाहक वाहनों, हाइवा) से 407950 रूपये का जुर्माना भी वसूला गया.

    सात वाहनों को किया गया जब्त

    जांच के दौरान सात वाहनों को जब्त भी  किया गया है. चार वाहनों को जब्त कर पुंदाग, दो को पंडरा और एक वाहन को नगड़ी थाना में सुरक्षित रखा गया है. 



    Related News