भाजपा के जिला अध्यक्ष ने उत्पाद कर्मियों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, विरोध में उतरे भाजपा कार्यकर्ता, देखिये यह रिपोर्ट

    भाजपा के जिला अध्यक्ष ने उत्पाद कर्मियों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, विरोध में उतरे भाजपा कार्यकर्ता, देखिये यह रिपोर्ट

    किशनगंज (KISANGANJ): बिहार के किशनगंज फरीम गोला मद्ध निषेध चेक पोस्ट पर भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मियो के द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली, दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चेकपोस्ट पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. 

    भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही कारवाई की मांग

    भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सिलीगुड़ी  से मार्केटिंग करके लौट रहे थे. इसी दौरान मद्ध्य निषेध चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मियों के द्वारा उनकी कार को रोका गया, लेकिन जैसे ही उनकी नजर भाजपा के झंडे पर पड़ी, झंडा को उतार कर फेंक दिया गया, साथ ही उनके साथ अभद्रता की जाने लगी.

    चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    भाजपा कार्यकर्ता चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मौके पर मौजूद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीटू बदवाल ने कहा है कि यह बेहद निंदनीय घटना है, सभी आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए.

    अधिकारियों द्वारा किया गया मामला शांत कराने की कोशिश

    हंगामे की सूचना के बाद उत्पाद अधीक्षक और टाउन थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे. उनके द्वारा भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि उत्पाद अधीक्षक इस मामले में किसी भी टिप्पणी करने से इंकार कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news