जिला डीसी ने छठ घाटों का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

    जिला डीसी ने छठ घाटों का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : जिला डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी आर रामकुमार ने छठ घाटों की स्थिति का जायजा लिया. इस मौके पर डीसी ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीसी और एसपी ने शहरी क्षेत्र के विक्टोरिया तालाब, ठाकुराईन तालाब,राम मंदिर तालाब,सिठियों घाट और शंख नदी घाट का जायजा लिया. नदी तालाबों की साफ सफाई जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने की बात कही. इस मौके पर एसपी ने कहा कि घाट में विद्युत व्यवस्था, गोताखोर, जवान तैनात और पानी में बैरेकैटिंग सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मौके पर  इन्होंने कहा कि छठ के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश एसडीओ और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दे दिया गया है. छठ के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा.

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news