घिनौना ! 7 साल की बच्ची से हैवानियत,  हालत बेहद नाजुक,  जानें किसने की ये गंदी हरकत  

    घिनौना ! 7 साल की बच्ची से हैवानियत,  हालत बेहद नाजुक,  जानें किसने की ये गंदी हरकत

    देवघर (DEOGHAR): देवघर के सारवां थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीया बच्ची के साथ उसी के गांव के रहने वाले 14 वर्षीय लड़के ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. 

    सदर अस्पताल में पीड़िता का चल रहा इलाज 

    बता दें कि खून से लथपथ बच्ची जब घर पहुंची तो परिजनों ने बच्ची से जानकारी प्राप्त की. जिसके बाद परिजनों ने बच्ची को सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां सिविल सर्जन की देख रेख में बच्ची का इलाज किया जा रहा है. बच्ची के साथ हुए इस घटना की बात इलाके में आग की तरह फैल गई है. जिसके बाद कई संगठन के प्रतिनिधि,स्थानीय लोग और कई पार्टी के पदाधिकारी पीड़िता और इसके परिजन से मिलने सदर अस्पताल पहुँचे. झामुमो के प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष के साथ पहुँचे और घटना की जानकारी ली. वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई.  साथ ही पुलिस अधीक्षक से उचित कार्यवाई करने का आग्रह भी किया  गया है. 

    उधर इस कांड को करने वाला नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर हमारा समाज कहाँ जा रहा है. ऐसे में बच्चों को अच्छी तालीम देने की आवश्यकता है.


    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा 

     



    Related News