हुसैनाबाद में आफत की बारिश!नदियां उफान पर कई घरों में घुसा पानी,दो दिनों तक बिजली बंद

    हुसैनाबाद में आफत की बारिश!नदियां उफान पर कई घरों में घुसा पानी,दो दिनों तक बिजली बंद

    पलामू(PALAMU): शनिवार रात लगातार हुई भारी बारिश से हुसैनाबाद अनुमंडल के कई क्षेत्रों  में नदियां नाला तलाब  उफान पर है. हुसैनाबाद शहर स्थित जपला हैदरनगर मुख्य पथ के हरही नदी का पानी इतना उफान पर है की पुल की उपरी भाग से बह रहा है. इससे आने जाने वाले वाहनों को काफी कठिनाई हो रही है. जपला छतरपुर मुख्य मार्ग के चवाचटान गांव के समीप मुख्य पथ पर  दो फीट पानी का बहाव हो रहा है. सभी नदी नाले व तलब जलमग्न है. हुसैनाबाद  के अनुमंडल पदाधिकारी पियुष सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार व हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव विभिन्न माध्यमों से लगातार लोगों को सलाह दे रहे हैं कि लोग नदी, नाला, तालाब के नजदीक नहीं जाएं. उन्होंने सोन और कोयल नदी में मछली मारने वाले लोगों को भी नदी में नहीं जाने की हिदायत की है. भारी बारिश की वजह जगह जगह पेड़ भी गिरे हैं. बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है.

    33 केवीए विद्युत लाइन का दो पोल नदी में गिर, बैरांव सब स्टेशन को छोड़ अन्य सब स्टेशन से दो दिनों तक नहीं मिलेगी बिजली

    शनिवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से हुसैनाबाद की विद्युत व्यवस्था को चरमरा दिया है. पचंबा विद्युत ग्रीड के समीप 33 केवीए का दो विद्युत पोल पूरी तरह धराशाई हो गया है. पोल के उपर पानी की तेज धारा की वजह उसे उठाना संभव नहीं है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तेज बारिश की वजह दो खंबे पूरी तरह गिर गए हैं. इससे देवरी, चौकड़ी, मोहम्मदगाज व हुसैनाबाद प्रखंड परिसर के सब स्टेशन से विद्युतापूर्ति बंद रहेगी. सिर्फ बैरांव विद्युत सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली मिलती रहेगी. उन्होंने बताया कि बारिश के खुलने पर पानी का बहाव कम होने पर खम्बो को ठीक कराया जाएगा.

    उन्होंने बताया कि उसने दो से तीन दिनों का समय लग सकता है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता धैर्य रखें विभाग पूरी तत्परता के साथ लगा है. जितना जल्दी संभव होगा बिजली चालू करा दी जाएगी. शनिवार की रात से लगातार बिजली बंद रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. घरों का पानी के साथ साथ इलेक्टोनिक उपकरण बंद हो गए हैं. इलेक्ट्रोनिक मोबाइल दुकानदार भी परेशान हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news