धनबाद के सिंदरी में डीआईजी का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और त्योहारों को लेकर हाई-अलर्ट

    धनबाद के सिंदरी में डीआईजी का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और त्योहारों को लेकर हाई-अलर्ट

    धनबाद : सिंदरी अनुमंडल में आज सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी हलचल रही. बोकारो कोयला प्रक्षेत्र के डीआईजी आनंद प्रकाश ने सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान आगामी त्योहारों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई.

    सिंदरी पहुँचने पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और एसडीपीओ सत्यम कुमार ने डीआईजी का स्वागत किया. जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. डीआईजी ने अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टरों के साथ मैराथन बैठक की.

    बैठक में लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए गए. डीआईजी ने स्पष्ट किया कि प्रिंस खान के गुर्गों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा. वहीं आगामी ईद और रामनवमी के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त चौकसी बरतने को कहा गया है. पश्चिम बंगाल चुनाव के कारण सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी और चेकपोस्टों पर सख्ती बढ़ाने का आदेश दिया गया.

    डीआईजी आनंद प्रकाश ने कहा- "आज एसडीपीओ कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई और अपराध नियंत्रण पर चर्चा हुई. हमने संगठित अपराध को खत्म करने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं."

    रिपोर्ट – नीरज कुमार



    Related News