धनबाद में दिल दहला देने वाली घटना, पांच महीने के बच्चे को कुएं में  फेंका, जानिए वजह

    धनबाद में दिल दहला देने वाली घटना, पांच महीने के बच्चे को कुएं में  फेंका, जानिए वजह

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के कुमारधुबी  में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.  5 माह के बच्चे का शव एक  कुएं से बरामद किया गया है. किसी काठ दिल इंसान ने बच्चे  को कुएं में फेंक कर उसकी जान ले ली. यह बच्चा गुजरात में नौकरी कर रहे रौशन सिन्हा  का एकलौता पुत्र था. दादी के साथ सो रहा बच्चा शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे अचानक गायब हो गया.  दादी बच्चे को लेकर जमीन पर सोई हुई थी.  मां चौकी पर सोई थी. दादी के अनुसार दोपहर 1:30 बजे वह बच्चों को तेल मालिश करने के लिए उठी, तो देखा बच्चा गायब  था. इसके बाद पास में ही चौकी पर सो रही  मां को दादी ने उठाया. दोनों ने मिलकर बच्चों की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. 

    घर के बगल के कुआं से बरामद हुआ शव 
     
    एक  घंटे बाद दोनों पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. खोजबीन  शुरू हुई तो घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक कुएं में बच्चे का शव  देखा गया. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों के शव को बाहर निकाला  गया.  तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.  पुलिस ने शव  को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  मृत  बच्चों की मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर  दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है.  हत्या किसने की और क्यों की , यह बड़ा सवाल बना हुआ है.  कई लोग संदेह के घेरे में बताए जाते है.  यह परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया गया है. 

    धनबाद (निरसा ) से विनोद सिंह की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news