धनबाद के एसडीएम ने लोगों को किया सचेत, कहा - फ़ूड लाइसेंस का कोई काम नहीं होता ऑफ़ लाइन 

    धनबाद के एसडीएम ने लोगों को किया सचेत, कहा - फ़ूड लाइसेंस का कोई काम नहीं होता ऑफ़ लाइन 

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद जिला फूड सेफ्टी अधिकारी अभिषेक आनंद और झमाड़ा के रिटायर्ड कर्मी रामपति तिवारी की गिरफ्तारी के बाद धनबाद के एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने कहा है कि फूड लाइसेंस प्राप्त करने की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है. फूड लाइसेंस लेने के लिए किसी भी प्रकार के कागजात की ऑफलाइन मांग नहीं की जाती. जिला फूड सेफ्टी अधिकारी अभिषेक आनंद और झमाड़ा के रिटायर्ड कर्मी रामपति तिवारी को एसीबी की टीम ने घूस लेते पकड़ा था. यह रकम फ़ूड लाइसेंस के लिए ली गई थी. 

    ऑफ लाइन नहीं होते कोई काम 

    बताया गया है कि जिले में कोई भी व्यक्ति फूड लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है. फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान किसी भी कागजात की ऑफलाइन मांग नहीं की जाती है. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ऑनलाइन अथवा एसएमएस से दी जाती है. निर्धारित समय पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक को लाइसेंस स्वीकृत या अस्वीकृत की जानकारी भी ऑनलाइन ही मिलती है. यदि किसी कागजात की आवश्यकता है तो आवेदक उसे ऑनलाइन ही जमा कर सकते हैं. इसके लिए आवेदक को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंब, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news