35 साल पहले धनबाद में गठित मारवाड़ी युवा मंच ने अस्पताल मे खोली 'अमृतधारा'

    35 साल पहले धनबाद में गठित मारवाड़ी युवा मंच ने अस्पताल मे खोली  'अमृतधारा'

    धनबाद(DHANBAD): मारवाड़ी युवा मंच धनबाद का 35 साल पहले गठन हुआ था, जो आज विशाल बरगद का रूप ले लिया है. le देश में इसकी 800 शाखाएं हैं.  धनबाद में कम से कम 500 से अधिक मंच के सक्रिय सदस्य हैं.  आपदा की घड़ी हो या लोगों को खून की जरूरत ,मारवाड़ी युवा मंच के सक्रिय सदस्य आपको हर जगह तैयार दिखेंगे.  मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आज पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में 'अमृतधारा' लगाया गया, वैसे तो  मंच गर्मी के दिनों में पनशाला की भी व्यवस्था करता है.  

    ये भी पढ़ें :

     गाड़ी मिस्त्री की बेटी बनी इंटर में थर्ड डिस्ट्रिक्ट टॉपर, लक्ष्य है सीए बनना

    बता दें कि मंच स्कूल भी चलाता है और सेवा  के लिए हमेशा तत्पर और सक्रिय रहता है.  मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी सरोज डोकानिया ने कहा कि सेवा करना हमलोगों को अच्छा लगता है. पुष्कर मल डोकानिया ने कहा कि  मारवाड़ी युवा मंच ने धनबाद में एक विशाल वृक्ष का रूप ले लिया है.  पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के संचालक व मारवाड़ी युवा मंच से जुड़े डॉ निर्मल ड्रोलिया ने कहा कि 1986 में धनबाद में इसका गठन हुआ था और तब से आज तक लगातार मंच की सक्रियता बढ़ ही रही है.

    रिपोर्ट: शांभवी/ प्रकाश ,धनबाद   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news