धनबाद के कांग्रेसी डीसी से मिले,कहा -समस्याओं से दबे धनबाद को राहत की जरुरत 

    धनबाद के कांग्रेसी डीसी से मिले,कहा -समस्याओं से दबे धनबाद को राहत की जरुरत 

     धनबाद(DHANBAD) | धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से सोमवार को मिला.  धनबाद की समस्याओं से उनको अवगत कराते हुए तत्काल निराकरण की मांग की.  कहा गया कि बाधित बिजली से धनबाद के लोग  परेशान है.  नगर निगम सड़क पर रोजी -रोटी कमाने वालों को उजाड़  रहा है.  बिजली कटौती से छोटे कल- कारखाने, व्यापार सहित घरेलू कार्य लगातार बाधित हो रहे है.  प्रदूषण की समस्या से भी उपायुक्त को अवगत कराया गया और बताया गया कि समय से पहले लोग  बीमार पड़ रहे है.  

    आउटसोर्सिंग कंपनियां नहीं कर रही नियमों का पालन 

    आउटसोर्सिंग कंपनियां नियमों का पालन नहीं कर रही. उपायुक्त ने  प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में  प्रतिनिधिमंडल  मिला.   शहर की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण अति शीघ्र करने की मांग की गई.  नगर निगम के द्वारा सड़क पर रोजी रोजगार करने वालों को राहत देने एवं जिले में पानी- बिजली की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने की मांग की गई.  कहा गया कि धनबाद नगर निगम  सड़क पर रोजी- रोजगार करने वालों को हटा रहा है.  उनसे भारी जुर्माना वसूला जा रहा है.  आर्थिक रूप से कमजोर लोगों  पर निगम कहर बरपा रहा है.  

    बीसीसीएल से प्रशिक्षित आईटीआई अपरेंटिस युवाओं को मिले नौकरी 

    बीसीसीएल से प्रशिक्षित आईटीआई अपरेंटिस युवाओं को 75% स्थानीय नियोजन नीति के तहत  बीसीसीएल अंतर्गत चल रहे  कोल कंपनियों में रोजगार दिलाया  जाए. धनबाद जिले में बिजली   कटौती पर रोक लगाई जाए.  इससे छोटे उद्योग, कल कारखाने,व्यापार , घरेलू कार्य एवं बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है. आउटसोर्सिंग कंपनियों के द्वारा किए जा रहे अनियमित उत्खनन के कारण पूरे झरिया शहर में बहुत अधिक वायु प्रदूषण  फैल रहा है.  हवा में प्रदूषण इतना अधिक है  कि   सड़कों, घरों, दुकानों की छत पर भूरे रंग की परत जम जा रही है.  जिसके कारण झरिया वासियों में सांस  संबंधित बीमारियां बढ़ रही है.   ‌ प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, जिला प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका, गोपाल सिंह चौधरी, अरविंद कुमार सैनी आदि थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news