आठ लेन सड़क के लिए धनबाद को अभी करना होगा इंतजार,जानिए क्या है इसका कारण

    आठ लेन सड़क के लिए धनबाद को अभी करना होगा इंतजार,जानिए क्या है इसका कारण

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के लोगों को तय समय तक आठ लेन सड़क नहीं मिलेगी. दिसंबर 22 तक इस सड़क को पूरा करने की समय सीमा तय की गई थी. यह समय सीमा एक साल के एक्सटेंशन मिलने के बात थी, लेकिन काम की रफ्तार को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि दिसंबर तक यह सड़क लोगों के लिए खुल पाएगी. जानकारी के अनुसार कंपनी फिर से एक्सटेंशन लेने की तैयारी कर रही है. और इसके लिए जल्द ही आवेदन कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि विश्व बैंक की मदद से काको मठ से गोल बिल्डिंग तक झारखंड की पहली आठ लेन सड़क धनबाद में बन रही है. सड़क के निर्माण की स्वीकृति रघुवर सरकार में मिली थी. काम भी उसी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ लेकिन बाद में काम रुक गया था. आपको बता दें कि 2 नवंबर 2019 को सड़क का निर्माण शुरू हुआ ,फिर 25 फरवरी 2020 को कोरोना के नाम पर काम रुक गया. 26 फरवरी 2021 को फिर निर्माण कार्य शुरू हुआ. 24 जून 2021 को सरकार के आदेश पर काम बंद कर दिया गया. फिर 27 नवंबर 21 को काम फिर से चालू किया गया और दिसंबर 2022 तक इसे पूरा कर लेना था.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद



    Related News