Dhanbad: टीम जब निरीक्षण को बलियापुर पहुंची तो अनाड़ी कर रहा था अल्ट्रासाउंड, पढ़िए फिर क्या हुआ !

    Dhanbad: टीम जब निरीक्षण को बलियापुर पहुंची तो अनाड़ी कर रहा था अल्ट्रासाउंड, पढ़िए फिर क्या हुआ !

    धनबाद(DHANBAD) : उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर  गठित जिला स्तरीय पीसी एंड पीएनडीटी जांच टीम ने धनबाद जिला के बलियापुर स्तिथ मां हॉस्पिटल के मां डाइग्नोस्टिक सेन्टर में शनिवार को औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान पीसी एंड पीएनडीटी टीम द्वारा मां डाइग्नोस्टिक के अल्ट्रा साउंड सेन्टर में अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड करते पकड़ा गया. जो कि पीसी एंड पीएनडीटी के नियम का उलंघन है. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा उस सेंटर और यूएसजी(USG) मशीन को सील कर दिया गया. 

    टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, सहायक नोडल पीसी एंड पीएनडीटी डॉ विकास कुमार राणा, डॉ सुनील कुमार, डॉ राकेश ईन्दर सिंह, डॉ सैम्स तबरेज आलम, एवं एनजीओ से नीता सिन्हा मौजूद थे. बता दे कि टीम की इस सप्ताह की यह दूसरी कार्रवाई थी.  मंगलवार को  जगरनाथ हॉस्पिटल के अल्ट्रा स्कैन सेन्टर में छापेमारी की थी.  उस समय हॉस्पिटल के अल्ट्रा स्कैन सेन्टर में अनाधिकृत व्यक्ति  अल्ट्रासाउंड करते पकड़ा गया था. 

    जांच में पीसी एंड पीएनडीटी नियमों का  उलंघन पाया गया था. त्वरित कार्रवाई करते हुए सेंटर और यूएसजी(USG) मशीन को सील कर दिया गया था. धनबाद में रेडियोलोजी केन्द्रो की मनमानी पर नकेल कसने के लिए गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही है. इस सप्ताह दो जगह पर टीम ने छापेमारी की. दोनों जगह पर अनाधिकृत व्यक्ति अल्ट्रासाउंड कर रहे थे. 

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news