DHANBAD: डीसी जांच को पहुंचे सदर अस्पताल तो मरीजों ने कहा -नहीं मिलती दवा 

    DHANBAD: डीसी जांच को पहुंचे सदर अस्पताल तो मरीजों ने कहा -नहीं मिलती दवा 

    धनबाद(DHANBAD):  बुधवार  को उपायुक्त  वरुण रंजन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उनके साथ  उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, सीएस एवं डीएमएफटी की टीम मौजूद थी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया.  इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मेडिसीन ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, मनोरोग विभाग, ईएनटी ओपीडी, क्लिनिकल पैथोलॉजी, दंत विभाग, ब्लड बैंक, स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट समेत गायनी ओटी का भी  निरीक्षण किया.उन्होंने सभी वार्डो में तय चिकित्सकों के समयवार रोस्टर ड्यूटी के अनुसार उपलब्धता की जानकारी ली.  उन्होंने मौके पर मौजूद सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रबंधक से बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए आवश्यक उपकरणों का आकलन कर उन सामग्रियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा.  उपायुक्त ने कहा कि मरीज भर्ती के लिए  जगह की कमी पाई गई, इसके निवारण के लिए  भी विचार विमर्श चल रहा है.  सदर अस्पताल की टीम अच्छा काम कर रही है. 

    उपलब्ध कराये जाएंगे संसाधन 

     प्रशासन बची हुई संसाधनों, आधारभूत संरचना की सुविधा पहुंचाने की जिम्मेवारी ली है, जिससे कि  उनकी चुनौतियों को दूर किया जा सके, और बेहतर परिणाम सामने आ सके.  कुछ लोगों ने दवाईओं की किल्लत की जानकारी भी दी है, जल्द से जल्द मरीजों को दवाइयां मुहैया कराई जाएंगी.  उन्होंने कहा कि कुपोषण उपचार केंद्र की शुरुआत अप्रैल महीने से होगी.   जिन मशीनों की जरूरत अस्पताल को है, उनका आँकलन किया जा रहा है ,एक दो महीने में इसकी व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा करा दी जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने के लिए हरसंभव मदद को तैयार है.  उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि जिला का प्रमुख अस्पताल होने के नाते दूर दराज के ग्रामीण बेहतर इलाज के लिए आते है, उन्हें उचित चिकित्सीय उपचार उपलब्ध कराया जाए.  उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news