DHANBAD: निरसा पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, एक अधिकारी घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

    DHANBAD: निरसा पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, एक अधिकारी घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

    धनबाद(DHANBAD): निरसा के गोपीनाथपुर पंचायत में बुधवार की रात पुलिस और गांव वालों में भिड़ंत हो गई.  गांव वालों के हमले से निरसा थाने के एक अधिकारी घायल हो गए.  हंगामा बढ़ता देख अतिरिक्त जवान बुलाए गए, उसके बाद निरसा पुलिस ने 5 ग्रामीणों को हिरासत में लेकर निरसा थाना आई. सभी से पूछताछ की जा रही है.  हिरासत में लिए गए खुद को  निर्दोष बता रहे है.  गोपीनाथपुर पंचायत की  मुगमा  शिवडंगाल बस्ती में बुधवार की रात पोस्को एक्ट के एक आरोपित समीर बाउरी  को पकड़ने गई थी.  निरसा थाने की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया.  इसमें  एएसआई बुटन उरांव घायल हो गए. पुलिस ने हमला करने वाले पांच ग्रामीणों को पकड़ कर निरसा थाना ले आई है. 

    हिरासत में लिए गए पांच में एक नाबालिक भी है 

    इनमें एक नाबालिक भी शामिल है. सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है. निरसा थाने की पुलिस रात नौ बजे शिवडंगाल बस्ती पहुंची. पुलिस को समीर बाउरी  को पकड़ना था, मगर गलती से उसके पड़ोसी गोपी को पकड़ लिया. पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले जा रही थी, तभी गोपी ने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी.  वह एएसआई उरांव को मार दिया, इससे उन्हें हल्की चोट लगी है. इसके बाद मौका पाकर हमलावर गोपी फरार हो गया. ठीक उसी समय दूसरे युवक को पुलिस पकड़ा और हमलावर गोपी के बारे में पूछताछ करने लगी. उसे पोस्को एक्ट के आरोपित समीर बाउरी के बारे बताने को कहा, परन्तु उक्त युवक ने पास में ही खड़े समीर को भागने के लिए जोर शोर से चिल्लाने लगा. इससे समीर भाग निकला, तभी पुलिस ने समीर को भगाने के आरोप में उक्त युवक को पकड़ कर निरसा थाना ले जा रही थी, तभी आस-पास के ग्रामीण महिलाएं व पुरुष ने समीर बाउरी को भागने वाले युवक को निरसा थाना की पुलिस से  हाथापाई कर जबरन छुड़ा लिया. 

    मामला बिगड़ता देख अतिरिक्त बुलाना पड़ा 
     
    मामला ज्यादा बढ़ते देख निरसा थाना की पुलिस ने महिला पुलिस के अलावे और भी पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर बुला लिया.  तब तक शिवडंगाल बस्ती के ग्रामीण अपने अपने घरों में जा चुके थे. इधर, निरसा थाने की पुलिस ने हमलवारों की तलाश में महिला पुलिस कर्मियों के साथ शिवडंगाल बस्ती में छापेमारी की. इस दौरान घर में सोए हुए पांच लोगों को घर से उठाकर निरसा थाना ले गई. दूसरी ओर पकड़े गए सभी लोग अपने आप को बेकसूर बता रहे है.  उनका कहना है कि रात में पुलिस  के साथ क्या हुआ ,यह हमलोगों को कोई जानकारी नहीं है.  हमलोग तो घर में सो रहे थे. पुलिस पर हमला करने वाले लोग फरार है. दूसरी ओर निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, पूरे मामले की जांच की जा रही है. किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा, हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा.


    रिपोर्ट : विनोद सिंह, निरसा (धनबाद ) 



    Related News