DHANBAD: 25 किलोमीटर की निकली तिरंगा यात्रा , CRPF के जवानों के शामिल होने से बढ़ा लोगों का हौसला

    DHANBAD: 25 किलोमीटर की निकली तिरंगा यात्रा , CRPF के जवानों के शामिल होने से बढ़ा लोगों का हौसला

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद में आज स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले 25 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकली.  इस तिरंगा यात्रा में मारवाड़ी युवा मंच, संसार परिवार और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.  तिरंगा यात्रा में अग्निवीर के लिए आवेदन किए युवक भी शामिल हुए.  यात्रा करकेंद्र नेहरू पार्क से शुरू होकर गोविंदपुर के रतनपुरा तक जाएगी.  तिरंगा यात्रा जब 4:30 बजे के लगभग धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पहुंची तो यात्रा में शामिल युवकों का जोश देखने लायक था.  वह बीच सड़क पर कसरत करते हुए चल रहे थे. 

    बता दें कि तिरंगा यात्रा को लेकर धनबाद में उत्साह का  माहौल  है.  शहर की गाड़ियों , घर, चौक -चौराहे पर शान से तिरंगा लहरा रहा है.  मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मन रहे हैं. माँ भारती  का वैभव हमेशा बना रहे.  संसार परिवार के पदाधिकारी ने कहा कि तिरंगा हमलोगो के दिल में बसता है.  अगर हम हनुमान होते तो फाड़ कर आज दिखा देते.  सीआरपीएफ के सार्जेंट महेंद्र सिंह  ने कहा कि तिरंगा तो हमारी शान है,हर हिंदुस्तानी की पहचान है. 

    रिपोर्ट : प्रकाश


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news