DHANBAD: दुकाने बेचने या हस्तांतरित करने वालो की बढ़ सकती है परेशानी ,जाने ऐसा क्यों  

    DHANBAD: दुकाने बेचने या हस्तांतरित करने वालो की बढ़ सकती है परेशानी ,जाने ऐसा क्यों

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद नगर निगम की 7 सदस्य की टीम ने गुरुवार को आई एस एम गेट और रणधीर वर्मा चौक के अगल-बगल बनी दुकानों की जांच की.  जांच का मुख्य बिंदु  था कि जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गई है, वह खुद दुकान चला रहे हैं या किसी को हस्तांतरित कर दिए हैं या फिर सेल आउट कर दिए है. जांच टीम में शामिल सिटी मैनेजर चंद्रशेखर सिंह के अनुसार जांच टीम को आई एस एम गेट के पास के 100  और रणधीर वर्मा चौक के अगल-बगल की 36 दुकानों की सूची दी गई थी और इसकी जांच कर रिपोर्ट नगर आयुक्त को देने का टास्क मिला है. 

     आज इन दुकानों की जांच की गई, इन दुकानों में कुछ तो ऐसे मिली  जो दूसरे को दे दी गई है.  क्योंकि तीन-चार दिनों से यह बात चर्चा में थी कि नगर निगम की टीम गुरुवार को जांच करेगी.  इसलिए भी बहुत सारे दुकानदार दुकानें बंद कर लिए थे.  फिर भी जितनी दुकानें खुली मिली, उनकी जांच की गई और इसकी विस्तृत रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी जाएगी.  रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख रहेगा कि स्थल निरीक्षण के दौरान उन्हें क्या मिला.  उसके बाद नगर आयुक्त इस पर कार्रवाई करेंगे.  बता दें कि निगम को यह शिकायत लगातार मिल रही थी कि जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गई है, वह या तो हस्तांतरित कर दिए हैं या उन्हें बेच  दिए है.  इससे वाजिब लोगों का हक मारा जा रहा है.  इसी शिकायत के आधार पर निगम ने जांच की कार्रवाई शुरू की है.  देखना होगा कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे किस ढंग की कार्रवाई निगम स्तर पर की जाती है.
    रिपोर्ट : प्रकाश  



    Related News