DHANBAD: सुनसान जगह पर फंसी महिलायों को घर पहुंचाएगा यह ऐप, जानिए इसका पूरा डिटेल्स 

    DHANBAD: सुनसान जगह पर फंसी महिलायों को घर पहुंचाएगा यह ऐप, जानिए इसका पूरा डिटेल्स

    धनबाद(DHANBAD) आईआईटी आईएसएम में 36 घंटे का टेकफेस्ट पूरा हो गया. पूर्वी भारत के विभिन्न तकनीकी समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के लगभग 300 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया. विशेषता यह रही कि टॉप टेन टीमों में 7 आईआईटी आईएसएम के छात्र रहे.  प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 50,000 दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को तीस हज़ार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹20000 का पुरस्कार मिला है. प्रथम पुरस्कार पाई टीम ने  लोगों से जुड़े मुद्दे की सहूलियत खोज निकाली है. अगर आपको कोई दवा ऑनलाइन खरीदनी है तो वेबसाइट में दवा की पुर्जी  डालें, वेबसाइट आपको तुरंत बता देगी कि किस-किस मेडिसिन वाली ऑनलाइन वेबसाइट पर अभी दवा  उपलब्ध है. 

    टॉप टेन में आईआईटी आइएसएम की सात टीमें 
     
    टेक्नो फेस्ट 2023 में मयंक नारंग व उनकी टीम ने यह आईडिया जमीन पर उतारा है. टीम का कहना है कि अभी अलग-अलग वेबसाइट पर दवा की खोज की जा रही थी. हम लोगों की वेबसाइट लोगों को परेशानी से बचाएगी, आगे चलकर इसमें सुधार भी होगा. दूसरे स्थान पर आई टीम  का कहना है कि आने वाला समय क्रिप्टो करेंसी का है. वर्तमान में क्रिप्टो करेंसी में कुछ परेशानी होती है.  ब्लॉकचेन व क्रिप्टो करेंसी के लिए हम लोगों ने नए टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया है. इसमें केवाईसी नहीं मांगा जाता, ट्रांजैक्शन फीस भी नहीं ली जाती.  

    आगे और भी जरुरत के मुताबिक हो सकेंगे सुधार 

    आने वाले समय में इसमें और भी सुधार हो सकता है. तीसरे स्थान पर आई टीम ने लेडी गार्ड नामक एक ऐप तैयार किया है. इससे सुनसान में फंसी महिलाओं को सुरक्षित स्थान का पता चल सकेगा, टीम का कहना है कि कई बार महिलाएं सुनसान रास्ता में अकेली फंस जाती है. हम लोगों ने मशीन लर्निंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर एप बनाया है. यह ऐप स्थान से घर के बीच का सुरक्षित रास्ता बताएगा, आपको बता दें कि 36 घंटे तक मेहनत कर छात्र छात्राओं ने इस तरह के  इनोवेशन किये है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News