DHANBAD: पुलिस की मौजूदगी में फिर हुई दो गुटों की भिड़ंत, जानिए आगे क्या हुआ 

    DHANBAD: पुलिस की मौजूदगी में फिर हुई दो गुटों की भिड़ंत, जानिए आगे क्या हुआ 

    धनबाद(DHANBAD) : कोयलांचल में रंगदारों की समानांतर व्यवस्था चलती है. इस व्यवस्था को चलाने वालों पर किसी का अंकुश नहीं होता. उन्हें किसी का डर भी नहीं रहता. वह जब और जहां चाहेंगे, अपनी मनमर्जी करेंगे. यही हुआ शुक्रवार को सिजुआ के मोदीडीह कोलियरी में.  पुलिस की मौजूदगी में दो गुट टकरा गए. टकराए भी क्यों नहीं, एक की  पीठ पर विधायक ढुल्लू महतो का हाथ है तो दूसरे गुट की पीठ पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो हाथ रखे हुए हैं. दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में कम से कम आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की चर्चा है.

    पुलिस दौड़ाती रही लेकिन पत्थरबाजी होती रही 

    पत्थरबाजी करने वालों को पुलिस दौड़ाती रही, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ. खूब पत्थर चले, लाठी डंडे भी चलें, महिलाएं हाथ में झाड़ू लेकर मोर्चाबंदी की हुई थी. घंटों इलाका रण क्षेत्र में तब्दील रहा. घटना की सूचना पर बाघमारा सीओ भी पहुंची और सोमवार को दोनों गुट से बात करने की तिथि निर्धारित की गई. बता दें कि बीसीसीएल की कोलियरियों  में लोडिंग,अनलोडिंग, पीकिंग, ब्रेकिंग को लेकर हमेशा विवाद होता है. यह विवाद इतना तीखा और तीव्र होता है कि लोग एक-दूसरे की जान लेने को भी तैयार होते हैं. गनीमत रही कि आज गोली, बंदूक और बमबाजी नहीं की गई अन्यथा उनके लिए यह बाएं हाथ का खेल है. कहने के लिए तो मजदूर आपस में लड़ते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि इन मजदूरों के पीछे कोई ना कोई मजबूत हाथ होता है और उन्हीं हाथों के इशारे पर मजदूर यह सब काम करते है. यहां पर कोयला पीकिंग और ब्रेकिंग का विवाद चल रहा है. कोयला पीकिंग और ब्रेकिंग की दर को लेकर गुट आमने-सामने है.

    रिपोर्ट: शांभवी सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news