DHANBAD: तालाब में भैंस को धो रहा था मालिक, अचानक फंस गया कीचड़ में, फिर क्या हुआ, जानिए खबर में

    DHANBAD: तालाब में भैंस को धो रहा था मालिक, अचानक फंस गया कीचड़ में, फिर क्या हुआ, जानिए खबर में

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के गोविंदपुर में बुधवार को तालाब में भैंसों को धोने गए एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई.  भैंस तो निकल गई लेकिन भैंस के मालिक कीचड़ में फंस गया और वह जीवित नहीं निकल सका.  जानकारी के अनुसार गोविंदपुर के आसनबनी पंचायत अंतर्गत खिलकनाली  गांव के रहने वाले रामदयाल यादव बुधवार की सुबह अपनी भैंसो  को धोने के लिए तालाब में उतरा, उसके बाद वह कीचड़ में फंस गया.  

    भैंस तो बाहर निकल गई लेकिन रामदयाल यादव नहीं निकल सका.  तालाब में स्नान करने गई महिलाओं ने यह देख  शोर मचाया, जिसके बाद भारी भीड़ जुट गई.  घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई.  काफी देर बाद गांव के ही कुछ युवक तालाब में घुसे और काफी खोजबीन के बाद रामदयाल यादव के शव को बाहर निकला.  शव  मुकेश कुमार गिरी नामक एक साहसी युवक ने खोज निकला.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  इसके बाद प्रखंड विकास  पदाधिकारी एवं मुखिया ने परिवार जनों को आश्वस्त किया कि आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख  मुआवजा के  भुगतान का प्रावधान है.  यह राशि मृतक के परिजनों को दिलाई जाएगी. 

    रिपोर्ट -प्रकाश 



    Related News