धनबाद : छेड़खानी के मुद्दे को लेकर दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी, लोगों के बीच तनाव 

    धनबाद : छेड़खानी के मुद्दे को लेकर दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी, लोगों के बीच तनाव

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के पासी धौड़ा और ऊपर धौड़ा के रहने वाले दो गुटों में छेड़खानी की बात को लेकर जमकर  हुई. मौके पर जमकर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई. घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर पुटकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा. इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घटना के बाद से दोनों बस्तियों में तनाव की स्तिथि बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर स्तिथि को नियंत्रण करने में जुटी है. 

    नोट : खबर अपडेट की जा रही है.

     

     

     



    Related News