धनबाद एसएसपी ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, कहा भगोड़े अपराधियों पर पुलिस की विशेष नजर

    धनबाद एसएसपी ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, कहा भगोड़े अपराधियों पर पुलिस की विशेष नजर

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद में एसएसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमे जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया.बैठक में फरवरी माह में दर्ज अपराध, उनके निष्पादन और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई. एसएसपी ने बताया कि फरवरी महीने में जिले में कुल 369 कांड दर्ज किए गए, जबकि 402 मामलों का निष्पादन किया गया है. लगातार कार्रवाई के कारण लंबित कांडों की संख्या घटकर पहली बार 1999 पर पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष के 4300 लंबित मामलों की तुलना में बड़ी कमी मानी जा रही है.

    आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में स्पीडी ट्रायल पर भी जोर

    बैठक में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में स्पीडी ट्रायल पर भी जोर दिया गया. इसके तहत पांच मामलों में आरोपियों को सजा दिलाई गई है.वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है. वही एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिया

    ईद और रामनवमी पर्व को लेकर विशेष सतर्कता

     आने वाले ईद और रामनवमी पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए गए.इसके अलावा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए. अब बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News