धनबाद से पुलिस गिरफ्त से फरार मामले में एसपी ने ली कड़ी कार्रवाई, दो पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

    धनबाद से पुलिस गिरफ्त से फरार मामले में एसपी ने ली कड़ी कार्रवाई, दो पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

    दुमका (DUMKA): दुमका जिला के हंसडीहा थाना की पुलिस ने छिनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए देवघर से 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया था. इसमें से चंदन राव नामक अपराधी छत से कूद कर भागने का प्रयास किया था. इस क्रम में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. पुलिस अभिरक्षा में ओडिसा का अपराधी चंदन राव का इलाज चल रहा था, लेकिन 3 दिसंबर की शाम वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

    एसपी ने लिया मामले का संज्ञान

    इस मामले में एसपी ने संज्ञान लेते हुए चंदन की देखरेख करने वाले हंसडीहा थाना के हवलदार एस कुमार व संतरी अशोक कुमार महतो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. आरोपी ओडिशा राज्य के जाजापुर जिले के कोरोई थाना क्षेत्र के पुरबाकोटे गांव का रहने वाला है और पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के थाना पंडुआ के पंडुआ शेखपुकुर गांव में रहते हुए वारदात को अंजाम दिया करता था.

    नहीं बर्दाश्त की जाएगी लापरवाही

    एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि अपराधी के भाग जाने में पूरी तरह से जवानों की लापरवाही है. इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. इसलिए तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया गया है

    रिपोर्ट. पंचम झा



    Related News