DHANBAD: वाहन चेकिंग में दो गाड़ियों से 11 लाख 60 हजार जब्त, जांच में जुटी पुलिस टीम 

    DHANBAD: वाहन चेकिंग में दो गाड़ियों से 11 लाख 60 हजार जब्त, जांच में जुटी पुलिस टीम

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद में 25 मई  को मतदान है.  चुनाव की तैयारी जोरों पर है.  चुनाव के दौरान पैसों का दुरुपयोग नहीं हो, ऐसे रोकने के लिए  जिला  एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैदी  से काम  कर रहा है.  हर चौक चौराहे पर वाहनों की जांच की जा रही है.  इसी क्रम में सोमवार को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र और धनसार थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान दो अलग अलग गाड़ियों से 11 लाख 60 हजार 200 रुपये नकद बरामद किये गए.  जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. 

    इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है.  इसी क्रम में आज धनसार थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा मोटर, पानी टंकी के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार संख्या जेएच10बीआर 4985 से पुलिस ने 9 लाख 60 हजार 200 रुपये नकद बरामद किया है.  वहीं, बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित झरिया रोड पर भी जांच के दौरान एक वाहन से दो लाख रुपये कैश मिले है.  फिलहाल पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है.  उसके बाद ही पता चल पाएगा कि इतनी बड़ी रकम किस प्रयोजन के लिए ले जय जा रही थी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News