Breaking : धनबाद में भीषण सड़क दुर्घटना, फिल्म कलाकार पंकज त्रिपाठी के नजदीकी की मौत 

    Breaking : धनबाद में भीषण सड़क दुर्घटना, फिल्म कलाकार पंकज त्रिपाठी के नजदीकी की मौत

    धनबाद (DHANBAD) : शनिवार की दोपहर धनबाद के निरसा में हुई एक सड़क दुर्घटना में फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार पंकज त्रिपाठी के नजदीकी रिश्तेदार की मौत हो गई है. मृतक पंकज त्रिपाठी के बहनोई बताए जा रहे हैं. गाड़ी में पति-पत्नी गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे कि निरसा के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. तत्काल उन्हें धनबाद के SNMMCH ले जाया गया. पत्नी की हालत अभी ठीक है लेकिन उनके बहनोई की मौत हो जाने की खबर है.


    जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर धनबाद से निरसा की तरफ जा रही एक पश्चिम बंगाल नंबर की  कार मुख्य बाजार चौक पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई . आसपास के लोगों ने बताया कि पश्चिम बंगाल नंबर कि यह  कार जिस पर एक महिला तथा पुरुष सवार थे. काफी तेज गति से धनबाद से निरसा की तरफ आ रही थी. पर जैसे यह बाजार चौक पर पहुंची भीड़भाड़ में अनियंत्रित होकर दोनों सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई.  कार  चला रहे चालक के पैर तथा सिर पर गंभीर चोटे आई तथा गाड़ी डिवाइडर में फंस गई .घटना के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने घायलों को निकाला और निरसा पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची निरसा पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से उचित इलाज के लिए धनबाद भेजा.देर शाम साफ हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त लोग पंकज त्रिपाठी के संबंधी है.

    रिपोर्ट. विनोद सिंह



    Related News