DHANBAD: विशेष लोक अदालत में 4 करोड़ 99 लाख 75 हजार की रिकवरी

    DHANBAD: विशेष लोक अदालत में 4 करोड़ 99 लाख 75 हजार की रिकवरी

    धनबाद(DHANBAD): मोटर यान दुर्घटना दावा से संबंधित मुकदमो के त्वरित निष्पादन के लिए झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर शनिवार को सिविल कोर्ट, धनबाद में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस बावत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश पर मुकदमों के निपटारे के लिए छह बेंच का गठन किया गया था.  जिनके द्वारा कुल. 46 मुकदमों का निपटारा कर कुल.4 करोड़ 99 लाख 75 हजार 8 सौ 75 रूपए की रिकवरी की गई है. 

    बेंच में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, रजनीकांत पाठक, दुर्गेश चंद्र अवस्थी, संजय कुमार सिंह, कुलदीप लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट,सहायक कांउसिल कन्हैया लाल ठाकुर, नीरज गोयल, सुमन पाठक, स्वाति, मु‌स्कान चोपड़ा, कुमारी शामिल थे.  उन्होंने बताया कि झालसा के निर्देश पर अगामी 30 जून 24 को भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, राजस्व संग्रहण से संबंधित मामलों के शीग्र  निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News