Dhanbad: पढ़िए -हर क्षेत्र के किन -किन लोगों के कार्य को उत्कृष्ट पाया गया, क्या उन्हें दिया गया सम्मान 

    Dhanbad: पढ़िए -हर क्षेत्र के किन -किन लोगों के कार्य को उत्कृष्ट पाया गया, क्या उन्हें दिया गया सम्मान

    धनबाद(DHANBAD): 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद के  शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया.   कार्यपालक दंडाधिकारी  नारायण राम, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, एसडीपीओ सिंदरी  आशुतोष कुमार सत्यम, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी धनबाद  राम नारायण ठाकुर, तोपचांची थाना प्रभारी  डोमन रजक को सम्मानित किया गया. 

    इसके अलावा  विधि शाखा के  चितरंजन कुमार सिन्हा, मो कदीर अंसारी, श्रीमती शशि प्रिया,  आशीष रंजन राय,  खोगेन मुर्मू, जन शिकायत कोषांग के  नंदकिशोर कुशवाहा,  अशोक कुमार रवानी,  सुमित कुमार पांडेय,  अरुण कुमार धारी, एसएनएमएमसीएच के डॉक्टर डी.पी. भूषण, डॉक्टर यू.के. ओझा, किरण कुमारी, श्रीमती सोना मुनी अड्डी, मो अमीर सज्जाद चिश्ती, सलोनी खालको, हरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमारी, ललित कुमार मिश्रा, शंभू मालतो सम्मानित किए गए.

     साथ ही तोपचांची थाना प्रभारी  डोमन रजक, अभियोजन कोषांग के आशुतोष कुमार, सीसीटीएनएस के गोविंद यादव, बैंक मोड़ थाना के सुमन सौरभ, धनबाद थाना के राकेश कुमार राम, झरिया थाना के प्रदीप लकड़ा सहित एसएसपी कार्यालय के दिलीप कुमार, महेंद्र कुमार तिवारी, शीला सोरेन, अन्नु कुमारी, अम्बी कुमारी, नारद मुनि, सिकंदर कुमार, देवंती कुमारी को सम्मानित किया गया.

     इसके अलावा सफाई मित्र संजू देवी, छोटू दुसाध, गुलाबो देवी, अर्जुन भुईयां, रीना देवी, सागर हाड़ी, सुनीता देवी, स्वच्छता पर्यवेक्षक चिंटू कुमार, सुनील कुमार राउत, महिला पर्यवेक्षिका मीनू कुमारी, सेविका उजाला खातून, फूल कुमारी, शबनम देवी को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त  सादात अनवर, ग्रामीण एसपी  कपिल चौधरी तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी  विकास पालीवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News