धनबाद:चलती ट्रेन से गिरा रेलवे का टेक्नीशियन, प्रधान खांटा रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

    Dhanbad news:हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस में एक बड़ा हादसा सामने आया है.जहा प्रधान खांटा स्टेशन के पास रेलवे का एक टेक्नीशियन चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा.इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

    धनबाद:चलती ट्रेन से गिरा रेलवे का टेक्नीशियन, प्रधान खांटा रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

    धनबाद(DHANBAD):हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस में एक बड़ा हादसा सामने आया है.जहा प्रधान खांटा स्टेशन के पास रेलवे का एक टेक्नीशियन चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा.इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ट्रेन से उतरने की कोशिश में प्लेटफॉर्म से पहले ही गिर गया था.गिरने के दौरान उसका दाहिना हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई है.

    एसएनएमएमसीएच में चल रहा है इलाज

    घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान खांटा पोस्ट के आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल बिजली राम अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है.घायल युवक की पहचान उसके बैग से मिले पहचान पत्र के आधार पर की गई है.

    फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है

    आईडी कार्ड के अनुसार उसका नाम मो. शमशेर अंसारी है, जो धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंगियाटांड का निवासी बताया जा रहा है.युवक के पास से मिले आईडी कार्ड में यह भी उल्लेख है कि वह पूर्व रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है.फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news