धनबाद: प्रिंस खान के गुर्गे ने होटल संचालक से 50 लाख रंगदारी की मांगी की, नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी 

    धनबाद: प्रिंस खान के गुर्गे ने होटल संचालक से 50 लाख रंगदारी की मांगी की, नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद जिले में फिर एक बार कुख्यात अपराधी  मेजर ने होटल संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगी है. साथ ही रंगदारी नहीं देने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी.

    क्या है मामला 

    पुटकी थाना क्षेत्र के रहने वाले होटल संचालक विक्की वर्मा के मोबाइल नंबर पर कुख्यात अपराधी  मेजर  ने  व्हाट्सएप मैसेज भेज कर 50 लाख की रंगदारी की मांग की. व्हाट्सएप मैसेज में लिखा है अगर पैसा नहीं दिया तो तेरा खोपड़ी खोल देंगे. तुम्हारा रेकी चालू है पैसा नहीं दिया तो गोली खाने के लिए तैयार रहना. धमकी मिलने के बाद से ही विक्की वर्मा का पूरा परिवार दहशत में  है.

    होटल संचालक ने लगायी सुरक्षा की गुहार 

    वही होटल संचालक विक्की वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि  मेरा छोटा सा कारोबार है. मैं 50 लाख रुपया रंगदारी कहां से दे सकता हूं. उन्होंने पुटकी पुलिस को लिखित आवेदन देखकर  सुरक्षा की गुहार लगाई है.



    Related News