धनबाद पुलिस की तैयारी: छेड़खानी की तो इस वैलेंटाइन डेट नहीं, जेल की सलाखें  मिलेगी

    धनबाद पुलिस की तैयारी: छेड़खानी की तो इस वैलेंटाइन डेट नहीं, जेल की सलाखें  मिलेगी

    धनबाद(DHANBAD) :अगर आप लड़की का पीछा करोगे तो वैलेंटाइन हमारे साथ मनाओगे, प्यार जताना है, तो मर्यादा से जताईए, छेड़खानी की तो इस वैलेंटाइन डेट नहीं, जेल की सलाखें  मिलेगी. नारी सम्मान ही, असली शान है.  यह  ट्वीट है धनबाद पुलिस का.  वैलेंटाइन डे सप्ताह का समापन 14 फरवरी को होता है.  इस दौरान कुछ लोग जबरन प्रेम का दिखावा करते हैं और इस बहाने  अ मर्यादित हरकत भी करते हैं.  ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए धन्यवाद पुलिस ने तैयारी की है.  पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है की छेड़खानी करने वाले को किसी कीमत पर बख्शा  नहीं जाएगा. इधर जिले में कानून- व्यवस्था को दुरुस्त करने और अड्डा बाजी करने वालों के खिलाफ एक्शन  के संदेश के साथ बुधवार को धनबाद पुलिस की सिटी हॉक्स  टीम ने व्यापक पैमाने पर फ्लैग मार्च किया.
      
    बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद जिले के व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सिटी हॉक्स की टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया.  फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर)  सुमित कुमार ने किया। फ्लैग मार्च के दौरान हीरापुर, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार चौक, नया बाजार, सिटी सेंटर, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग, स्टील गेट, सरायढेला, पुलिस केंद्र सहित अन्य प्रमुख इलाकों में सघन गश्त की गई. डीएसपी  ने बताया कि चुनाव के मद्देनज़र जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है. 

     उन्होंने कहा कि अड्डाबाजी के विरुद्ध धनबाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की.  साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में गश्त और निगरानी को और सख्त किया जाएगा, ताकि जिले में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके. डीएसपी  सुमित कुमार ने नागरिकों से अपराध नियंत्रण में सहयोग की अपील करते हुए किसी भी घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर पुलिस को देने की अपील की.



    Related News