रामनवमी से पहले धनबाद पुलिस अलर्ट, मॉक ड्रिल कर तैयारी को परखा, लोगों से खास अपील

    Ramnawami preparation in dhanbad:धनबाद पुलिस रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर अलर्ट ,सतर्क नजर आ रही है. रामनवमी त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है

    रामनवमी से पहले धनबाद पुलिस अलर्ट, मॉक ड्रिल कर तैयारी को परखा, लोगों से खास अपील

     धनबाद(DHANBAD):धनबाद पुलिस रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर अलर्ट ,सतर्क नजर आ रही है. रामनवमी त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जहां दंगा और आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया.

      मॉक ड्रिल कर तैयारी को परखा

    मॉक ड्रिल के दौरान दंगा निरोधक टीम ने भीड़ नियंत्रण और संभावित उपद्रव की स्थिति से निपटने का प्रदर्शन किया. जवानों ने आंसू गैस के गोले दागने और रबर बुलेट का इस्तेमाल कर हालात को काबू में करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। इस दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा गया.

     लोगों से खास अपील

    मौके पर मौजूद डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने पुलिस जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है और सभी कार्रवाई पुलिस मैनुअल के तहत होनी चाहिए. उन्होंने जवानों को भीड़ से बिना उलझे, सूझबूझ के साथ स्थिति संभालने और उपद्रवियों की पहचान करने पर जोर दिया.वहीं डीएसपी शंकर कामती ने भी जवानों को सतर्क रहने और हर परिस्थिति में तत्परता दिखाने की सलाह दी.साथ आमलोगों से अपील किया कि अफवाह पर ध्यान न दे साथ ही अफवाह को फैलाये नही.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news