धनबाद पुलिस को मिले नए वाहन, उपायुक्त और एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

    धनबाद पुलिस को मिले नए वाहन, उपायुक्त और एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
    झारखंड सरकार द्वारा राज्य में विधि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी जिलों की पुलिस को नए वाहन उपलब्ध कराए गए है.इसी क्रम में धनबाद पुलिस को भी 40 चार पहिया और 45 दो पहिया वाहन मिले है.जिसे आज विधिवत रूप से सभी थानों को सौंप दिया गया.सोमवार को धनबाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई.

    धनबाद(DHANBAD):झारखंड सरकार द्वारा राज्य में विधि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी जिलों की पुलिस को नए वाहन उपलब्ध कराए गए है.इसी क्रम में धनबाद पुलिस को भी 40 चार पहिया और 45 दो पहिया वाहन मिले है.जिसे आज विधिवत रूप से सभी थानों को सौंप दिया गया.सोमवार को धनबाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई.इसके बाद धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया.

     उपायुक्त और एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

    इस मौके पर उपायुक्त और एसएसपी ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और भी मजबूत होगी. इससे अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी. पुलिस अब किसी भी सूचना पर तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेगी.

    पुलिस को बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद

    कार्यक्रम के दौरान जिले के कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.इसमे एसीपी, डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और विभिन्न थानों के थाना प्रभारी शामिल थे.सभी अधिकारियों ने इस पहल को पुलिस व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.नए वाहनों के मिलने से जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध पर नियंत्रण रखने में पुलिस को बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news