अपराध पर धनबाद पुलिस का हथौड़ा : इन 830 अपराधियों के घर कभी भी क्यों पहुंच सकती है पुलिस!

    अपराध पर धनबाद पुलिस का हथौड़ा : इन 830 अपराधियों के घर कभी भी क्यों पहुंच सकती है पुलिस!

    धनबाद(DHANBAD):  कोयलांचल में अपराधियों को अपराध करने से पहले ही "कंट्रोल" करने के लिए धनबाद पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए है.  फिलहाल एक आंकड़े के मुताबिक 830 अपराधियों को चिन्हित किया गया है और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.  इन सभी अपराधियों को सर्विलांस  पर रखा गया है.  इन अपराधियों में चोरी, लूट, डकैती,  छिनतई , आर्म्स एक्ट जैसे अपराध में शामिल क्रिमिनल्स हैं.  यह सब अपराधी जेल भी जा चुके हैं और उनका लंबा- चौड़ा आपराधिक  इतिहास रहा है.  वैसे, तो आंकड़े के अनुसार पिछले कई वर्षों में लगभग 3000 से अधिक अपराधियों को पुलिस ने जेल भेजा है.  इसमें धनबाद के अलावे दूसरे प्रदेश और दूसरे जिलों के क्रिमिनल भी शामिल हैं.  अब अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सर्विलांस प्रोसिडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.  

    सर्विलांस प्रोसिडिंग के बाद क्या मिल जाता है अधिकार 

    जानकार बताते हैं कि सर्विलांस प्रोसिडिंग में अपराधियों के खिलाफ पुलिस को विशेष अधिकार प्राप्त होते है.  पुलिस कभी भी उनके घर जाकर तलाशी ले सकती है.  उन्हें किसी भी समय थाना बुलाया जा सकता है.  उनकी हर एक एक्टिविटी पर पुलिस की नजर रहती है.  उनका मूवमेंट पुलिस के रिकॉर्ड में होता है.  इसे पुलिस को फायदा यह  होगा कि किसी भी क्रिमिनल एक्टिविटीज के पहले ही उसे नाकाम कर दिया जा सके.  सूत्रों के अनुसार जिन अपराधियों को सर्विलांस प्रोसिडिंग के दायरे में रखा गया है, वह सभी जेल जा चुके हैं.  धनबाद पुलिस पहले ही कह चुकी है कि अपराधियों के जमानतदार  का सत्यापन होगा।  पुलिस यह  काम  कर भी रही है.  यदि कोई फर्जी जमानतदार मिलता है, तो पुलिस अब उस पर कार्रवाई करेगी।  

    सर्विलांस प्रोसिडिंग कैसे शुरू होता है ,कैसे रखी जाती है नजर 

    जानकारी के अनुसार सर्विलांस प्रोसिडिंग का अपना एक नियम है.  इसकी पूरी तरह से जांच -पड़ताल की जाती है.  स्थानीय थाना संबंधित अपराधी का पूरा विवरण इकट्ठा करता  है.  इसके बाद यह रिपोर्ट डीएसपी को भेजी जाती है.  डीएसपी जांच के बाद रिपोर्ट वरीय  अधिकारियों को अग्रसारित करते हैं.  उसके बाद एसएसपी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर डीसी को भेजते हैं.  डीसी पूरे मामले को देखने के बाद और संतुष्ट होने के बाद उस पर सहमति देते हैं.  इसके बाद ही अपराधी को आधिकारिक रूप से सर्विलांस प्रोसिडिंग में शामिल किया जाता है.  मतलब धनबाद पुलिस अब अपराधियों  को नियंत्रित  करने का नया और आधुनिक तरीका अख्तियार किया है. 

    बाहर  के अपराधियों की शरणस्थली बनता रहा है कोयलांचल 
     
    यह बात भी सच है कि कोयलांचल में सिर्फ लोकल अपराधी ही क्राइम  नहीं करते, बाहर से अपराधी भी आकर यहां शरण लेते हैं और घटना को अंजाम देते हैं.  अभी हाल ही में झरिया में बिहार के छपरा के एक कथित अपराधी की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी.  पुलिस इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहर के प्रदेश से अपराधियों को गिरफ्तार कर धनबाद लाई थी.  धनबाद पुलिस कोयलांचल के माथे पर अपराध के कलंक को नियंत्रित करने के लिए नया प्रयास शुरू किया है.  अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news