धनबाद पुलिस की अपील : कानून अपने हाथ में न लें ,शंका होने पर पुलिस को बताएं !!

    धनबाद पुलिस की अपील : कानून अपने हाथ में न लें ,शंका होने पर पुलिस को बताएं !!

     

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद एवं अगल-बगल के जिलों में इन दिनों  बच्चा चोर की अफवाह को लेकर भय  एवं असमंजस का माहौल बना हुआ है.  पिछले कुछ दिनों से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमे  भीड़ ने केवल शक के आधार पर राह चलते लोगों ,मानसिक रूप से बीमार लोगों एवं अपरिचित मजदूरों को पकड़कर  पीट  दिया है.  बाद में पुलिस जांच में सभी लोग निर्दोष पाए गए.  मात्र अफवाह की वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.   कई मामलों में भीड़ ने  पहले पूछताछ  भी नहीं की और सत्यापन भी नहीं किया। 

     धनबाद पुलिस ने अपील की है कि किसी को बच्चा चोर समझ कर मारपीट न करें।  संदेह हो तो तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें.  अफवाह नहीं, कानून पर भरोसा करें।  आपकी सतर्कता से किसी निर्दोष की जान बच सकती है. जानकारी के अनुसार बेरमो स्टेशन के पास दामोदर नदी पर बने पुल के पास ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में सोमवार को 6 महिलाओं को पकड़ लिया।  

    उनके साथ मारपीट की गई.  सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले गई.  इधर, बोकारो के चास में शुक्रवार को बच्चा चोर बता यूपी के संभल जिले के पांच साधुओं को लोगों ने पीट दिया था.  इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है.  धनबाद पुलिस ने अपील की है कि कानून अपने हाथ में नहीं ले, संदेह हो तो तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news