DHANBAD: केवल बैंक कर्मियो को ही नहीं, पांच साल के बच्चे को भी बनाया था लुटेरों ने बंधक 

    DHANBAD: केवल बैंक कर्मियो को ही नहीं, पांच साल के बच्चे को भी बनाया था लुटेरों ने बंधक 

    धनबाद (DHANBAD): बैंक मोड़ के मुथूट फाइनेंस में डाका डालने पहुंचे डकैतों ने सिर्फ कर्मचारियों को ही गन पॉइंट पर बंधक नहीं बनाया, बल्कि बाहर बैठे एक 5 साल के बच्चे को भी अंदर लेकर घुस गए और उसे भी बंधक बना लिया. अंदर जाने के बाद सभी कर्मचारियों के हाथ-पैर बांध दिए.  उसके बाद उनकी पिटाई की.  पिटाई, लपड-थप्पड़, लोहे के रड, पाइप से की जाती रही. डकैत ऐसा लगभग आधे घंटे तक करते रहे और तब तक कर्मियों की जान पर खतरा मंडराता रहा.  जब तक कि पुलिस नहीं पहुंची. पुलिस आने की सूचना भीतर घुसे डकैतों को बाहर पहरेदारी कर रहे उन्हीं  के  एक साथी ने दी और उसके बाद दनादन डकैत फायरिंग करते हुए निकलने लगे.  

    ब्रांच मैनेजर को मारकर लहूलुहान कर दिया गया
    ब्रांच मैनेजर को मारकर लहूलुहान कर दिया गया था.  इस दौरान सबकी सांसें अटकी हुई थी.  डकैत लगातार वाल्ट रूम की चाबी मांग रहे थे. नहीं देने पर कर्मचारियों की पिटाई कर रहे थे.  बैंक के सीएसई  चंदन कुमार ने बताया 9:30 बजे सुबह वह कर्मचारी के साथ पहुंचे.  बैंक का गेट खोल कर जैसे ही शटर  उठाना शुरू किया, उनके माथे पर अपराधियों ने पिस्टल सटा कर कहा कि जल्दी खोलो नहीं तो मार देंगे.  और अपराधी उनके साथ ही अंदर प्रवेश कर गए.  उसके बाद जो दूसरे कर्मी आए उनकी माथे पर पिस्टल सटाकर अंदर प्रवेश करा दिया.  चंदन कुमार के अनुसार 5 अपराधी भीतर प्रवेश किए थे और एक अपराधी बाहर खड़ा होकर निगरानी  कर रहा था.  

    आधा घंटे रहे बैंक में 
    उन्होंने बताया कि आधे घंटे तक अपराधी भीतर रहे और 10:00 बजे के लगभग पुलिस के आने पर ही भागे.  दूसरे कर्मचारी आदिल ने बताया कि डकैत भीतर घुसने के बाद सीधे वाल्ट रूम की चाबी मांग रहे थे.  इतना ही नहीं, बाहर बाहर बैठे 5 वर्षीय बच्चे को भी भीतर प्रवेश करा दिया और उन्हें भी बंधक बना लिया. और  पुलिस आने की सूचना पर फायरिंग करते हुए निकले. वहीं बैंक के एरिया मैनेजर विनय प्रसाद ने पुलिस को कैसे सूचना मिली, इस शंका को साफ करते हुए कहा कि हम लोगों के यहां का एक नियम है कि ब्रांच जब ओपन होता है तो एक मैसेज आता है कि ब्रांच ओपन हो गया. धनबाद से भी यह मैसेज गया कि ब्रांच ओपन हो गया फिर हमारे हेड ऑफिस विशाखापट्टनम से सूचना मिली कि धनबाद ऑफिस में कुछ मिस हैपनिंग हो रहा है.  इसकी सूचना सिक्योरिटी इंचार्ज को दी गई.  

    सिक्योरिटी इन चार्ज ने दी बैंक मोड पुलिस को सूचना 

    इंचार्ज ने लोकल को  इसकी सूचना दी. लोकल अधिकारी ने बैंक मोड़ पुलिस को सूचना दी और कहा कि हमारे कर्मचारी संकट में हैं और बैंक में डकैती हो रही है. इसी सूचना पर बैंक मोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और बैंक मोड़ थानेदार डॉ. पीके सिंह अकेले ही पहले भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे.  पीछे से जवान आये.  डॉ. पीके सिंह को देखते ही अपराधी फायरिंग करने लगे. जवाबी कार्रवाई जब उन्होंने की तो एक अपराधी मारा गया.  बाकी 2 को जवानों को पकड़ लिया और शेष भाग निकले. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news