DHANBAD: माँ के पेट में ही चाकू लगने से नावजात मरी, परिवार को नहीं है इत्तेफाक

    DHANBAD: माँ के पेट में ही चाकू लगने से नावजात मरी, परिवार को नहीं है इत्तेफाक

    धनबाद(DHANBAD): दुनिया में आने के पहले ही नवजात की मौत हो गई. कारण भी अजीब बताया गया.  इसके बाद तो हंगामा मच गया. ऐसा ही कुछ हुआ शुक्रवार को धनबाद के तोपचांची  साहूबहियार  स्थित  सीएचसी में. बताया गया कि महिला की सर्जरी के दौरान पेट में ही बच्ची  के सिर  पर चाकू लग गया.  जिस वजह से नवजात बच्ची की मौत हुई हो गई. हालांकि परिजन  इससे  इत्तेफाक नहीं रखते  हुए  डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.  सूचना मिलने पर तोप चाची पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया. 

     परिजन डॉक्टर के खिलाफ पुलिस कम्प्लेन पर अड़े थे 

    परिजन इस बात पर राजी हुए कि डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस में करेंगे.  इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की,तब जाकर मामला ठंडा हुआ. जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी,  मुखिया शांति देवी नवजात को लेकर धरना पर बैठ गई.  इसके बाद हंगामा अधिक हो गया.  आंदोलन कर रहे लोग  डॉक्टर संध्या तिवारी को तत्काल निलंबित करने की मांग कर रहे थे. जानकारी के अनुसार महिला का ससुराल टुंडी में है और तोपचांची में उसका मायका है.  सामान्य डिलीवरी नहीं होने पर उसका ऑपरेशन किया गया लेकिन नवजात बच्चे की मौत हो गई. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News