बरमसिया ओवरब्रिज मरम्मत से पहले धनबाद नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे दुकानों पर चला बुलडोजर

    बरमसिया ओवरब्रिज मरम्मत से पहले धनबाद नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे दुकानों पर चला बुलडोजर

    धनबाद (DHANBAD): बरमसिया ओवरब्रिज की आगामी मरम्मत कार्य से पहले धनबाद नगर निगम ने रविवार को रेलवे स्टेशन के दक्षिण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. यह कार्रवाई झरिया पुल से लेकर बरमसिया ओवरब्रिज तक की गई, जहां सड़क किनारे लगाए गए फुटपाथ दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया.

    नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू की जाएगी, जिसके दौरान पुल को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा. ऐसे में इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरेंगे. उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से बचने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी था.

    अभियान के दौरान रेलवे पुलिस और बैंक मोड़ थाना पुलिस की टीम भी मौजूद रही, ताकि किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। निगम अधिकारियों ने बताया कि फुटपाथ दुकानदारों को पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई के दौरान कुछ विरोध देखने को मिला, जिसे पुलिस की मौजूदगी में नियंत्रित कर लिया गया.

    इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने आम नागरिकों और ठेला चालकों से अपील की कि वे सड़क किनारे स्थायी दुकानें न लगाएं और जरूरत पड़ने पर ही अस्थायी रूप से सामान बेचें, ताकि रास्ता जाम न हो और जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े.

    रिपोर्ट: नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news