धनबाद नगर निगम को जिला पुलिस पर भरोसा नहीं,खुद का तैयार करेगा फोर्स,जानिए क्या दिया जा रहा तर्क

    धनबाद नगर निगम को जिला पुलिस पर भरोसा नहीं,खुद का तैयार करेगा फोर्स,जानिए क्या दिया जा रहा तर्क

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम को जिला पुलिस पर भरोसा नहीं है. अब निगम खुद का फोर्स तैयार करेगा. इसमें रिटायर्ड आर्मी मैन को बहाल किया जाएगा. रांची नगर निगम की तर्ज पर यहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे. इसके लिए नगर निगम ने बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक-दो दिनों में इससे संबंधित विज्ञापन निकाला जाएगा. पिछले दिनों नगर आयुक्त के साथ हुई घटना के बाद खुद की सुरक्षा फोर्स रखने का निर्णय लिया गया है. निगम के मुताबिक नगर विकास विभाग से सुरक्षा गार्ड रखने के लिए 2016 में ही पत्र आया था लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई. निगम में असामाजिक तत्वों के प्रवेश रोकने के लिए भी यह जरूरी है. इधर, नगर आयुक्त के साथ हुई घटना के बाद नगर निगम फिर एक बार चर्चा में है. तरह-तरह की बातें कही जा रही है. कोई कहता है कि निगम में अभी जो हड़ताल चल रही है, वह नगर आयुक्त के इशारे पर हो रही है जबकि नगर आयुक्त का कहना है कि अगर वह हड़ताल कराते तो खुद भी हड़ताल में शामिल होते. इधर, निगम में हड़ताल होने से शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. शहर की सूरत बिगड़ रही है. निगम कर्मी दिनभर निगम परिसर में डटे रहते हैं. उनके भोजन पानी की व्यवस्था लंगर लगाकर की गई है. दिनभर लंगर चलता है. निगम कर्मियों की मांग है कि जब तक नगर आयुक्त के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी. हड़ताल के तीसरे दिन शुक्रवार को देखना होगा कि क्या फैसला होता है .हड़ताली निगम कर्मी हड़ताल तोड़ते हैं अथवा हड़ताल जारी रहती है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news