DHANBAD LS :मंगलवार को बोकारो में चुनावी सभा करेंगे राजनाथ सिंह 

    DHANBAD LS :मंगलवार को बोकारो में चुनावी सभा करेंगे राजनाथ सिंह 

    धनबाद(DHANBAD) | केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल यानी मंगलवार को बोकारो में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे.  चुनावी सभा को देखते हुए एनएसजी और दिल्ली पुलिस की  स्पेशल टीम बोकारो पहुंच गई है.  वैसे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बोकारो दौरे  को लेकर बोकारो पुलिस भी एक्शन मोड में है.सभा स्थल पर पुलिस अधिकारियों की विशेष प्रतिनियुक्ति  की गई है. कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए  गए है.  राजनाथ सिंह सेक्टर 2 सी  स्थित मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बोकारो विधानसभा क्षेत्र धनबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है. इसलिए भी राजनाथ सिंह के दौरे का महत्व बढ़ जाता है.धनबाद लोकसभा क्षेत्र में अभी प्रधानमंत्री अथवा गृह मंत्री का दौरा नहीं हुआ है.  

    यह  अलग बात है कि धनबाद कलस्टर  के तीन लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर  प्रधानमंत्री की सभाएं हुई है.  कांग्रेस की ओर से भी धनबाद लोकसभा में कोई बड़ा नेता अभी तक आया नहीं आया  है.  प्रियंका गांधी का कार्यक्रम 22 मई  को होने की खबर है, लेकिन इसकी अभी पक्की सूचना नहीं मिली है.  धनबाद में 25 मई  को मतदान होना है.  भाजपा ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को धनबाद से उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने बेरमो  विधायक अनूप सिंह  की पत्नी को धनबाद से उम्मीदवार बनाया है.  ढुल्लू महतो और अनुपमा सिंह दोनों पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है. 


    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news