धनबाद लोक सभा : आज 6 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, देखिए पूरी खबर

    धनबाद लोक सभा : आज 6 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, देखिए पूरी खबर

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद लोकसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के समक्ष शनिवार को  6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.  आज  कृष्ण चन्द्र सिंह राज,  नारायण गिरी,  परवेज नैय्यर,  राजीव तिवारी,  रियाजुल हक तथा  कामेश्वर प्रसाद वर्मा ने नामांकन किया. नामांकन के अवसर पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए  राजीव रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  प्रदीप कुमार शुक्ला व अन्य लोग मौजूद थे. वही शुक्रवार को  4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. जिनमे   श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती अनिन्दिता दास, मोहम्मद जहिरूद्दीन खान तथा सुनैना किन्नर शामिल थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News