धनबाद : मोहन बाजार के गुरुकृपा ज्वेलर्स में ताला काटकर लाखों के गहनों की चोरी, जानिए पुलिस पर क्या है आरोप 

    धनबाद : मोहन बाजार के गुरुकृपा ज्वेलर्स में ताला काटकर लाखों के गहनों की चोरी, जानिए पुलिस पर क्या है आरोप 

    धनबाद(DHANBAD) : झरिया-सिंदरी मुख्य मुख्य मार्ग पर मोहन बाजार स्थित यूको बैंक से सटे गुरुकृपा ज्वेलर्स में सोमवार की रात चोरों ने तीन लाख से अधिक की चोरी कर ली. यह इलाका सुदामडीह थाना क्षेत्र में पड़ता है. चोरों ने चतुराई दिखाते हुए गली के गेट का ताला काटकर प्रवेश किया और छत पर रह रहे सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. उसके बाद घटना को अंजाम दिया. दुकानदार का कहना है कि सूचना के बाद भी पुलिस विलंब से पहुंची. इस घटना से लोग दहशत में है. 

    लगातार हो रही है चोरी की घटनाएं 
     
    लोगों का कहना है कि सुदामडीह  इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है.  पुलिस इस पर रोक नहीं लगा पा रही है.  आंकड़ा देते हुए लोगों ने बताया कि मोहन बाजार में यह चोरी की चौथी घटना है.  लेकिन सुदाम डीह  पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी, जिस कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.  पुलिस पेट्रोलिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने की लोगों की शिकायत है.  पेट्रोलिंग पार्टी अगर निकलती है तो सुरक्षा के लिहाज से नहीं बल्कि वाहनों को रोककर वसूली करने के लिए  सड़क पर आती है. 

    रिपोर्ट : संतोष, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news