आध्यात्म के रंग में रंगने वाला है धनबाद ! IIT-ISM परिसर में होगा तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन

    आध्यात्म के रंग में रंगने वाला है धनबाद ! IIT-ISM  परिसर में होगा तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन

     धनबाद(DHANBAD):धनबाद शहर जल्द ही योग और आध्यात्म के रंग में रंगने वाला है 'अध्यात्म में प्रवेश - स्वयं को जानो' कार्यक्रम के तहत आगामी 24 से 26 अप्रैल तक एक भव्य तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन भारत योग यात्रा 2026 के अंतर्गत किया जा रहा है. इस संबंध में धनबाद क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने विस्तृत जानकारी साझा की.

     होगा तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन

    आनंद योग धारा, धनबाद द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे.उनके सानिध्य में प्रतिभागियों को योग, ध्यान और आध्यात्म के गूढ़ पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा.

    योग शिविर आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के परिसर में आयोजित

    आयोजकों ने बताया कि यह शिविर केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य व्यक्ति को मानसिक शांति, आंतरिक संतुलन और आत्मबोध की दिशा में प्रेरित करना है. यह कार्यक्रम खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो अपने जीवन में तनावमुक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता की तलाश में है.यह तीन दिवसीय योग शिविर आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के परिसर में आयोजित किया जाएगा और इसमें भाग लेना पूरी तरह नि:शुल्क होगा.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News