धनबाद : गोमो के छात्र आदित्य के पास अगर उसका मोबाइल होता तो बच सकती थी उसकी जान, जानिए कैसे मोबाइल बचा सकता था जीवन 

    धनबाद : गोमो के छात्र आदित्य के पास अगर उसका मोबाइल होता तो बच सकती थी उसकी जान, जानिए कैसे मोबाइल बचा सकता था जीवन

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के गोमो में छात्र आदित्य कुमार मंडल की हत्या के मामले में पुलिस 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. छात्र की हत्या धारदार हथियार और पत्थर से कर दी गई थी .इस मामले में सूत्रों पर भरोसा करें तो प्रेम प्रसंग में ही  हत्या होने की पूरी संभावना है .कहा यह भी जा रहा है कि अगर छात्र आदित्य के पास उसका मोबाइल होता तो उसकी जान बच सकती थी. आखिर मोबाइल कैसे जान बचा सकता था, इसके पीछे भी एक तथ्य उभरकर सामने आया है.

    क्या है मामला 

    आदित्य कुमार जिस लड़की से प्रेम कर रहा था, उस लड़की ने उसके मोबाइल पर कई मैसेज भेज कर कहा था कि सोमवार की शाम घर से बाहर मत निकलना. तुम पर खतरा हो सकता है. लेकिन मोबाइल आदित्य कुमार के पास नहीं था और वह मैसेज नहीं देख सका .फिर उसकी हत्या हो गई. मंगलवार को हिरासत में 5 लोगों को लेने के बाद नाबालिग छात्रा और उसके परिजनों को भी पुलिस थाने में तलब किया. आदित्य नौवीं कक्षा का छात्र था और नाबालिग छात्रा आठवीं क्लास में पढ़ती है. आदित्य के मोबाइल से इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि घटना से पहले छात्रा ने आदित्य के फोन पर कई मैसेज भेजे थे और कहा था कि आज शाम को किसी के साथ बाहर नहीं जाए, लेकिन आदित्य का फोन घर पर था .अगर फोन पास होता तो शायद आदित्य की जान बच सकती थी. सूत्र यह भी बताते हैं कि दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी लोगों को हो गई थी और आदित्य मंडल को कई तरह से समझाया गया लेकिन वह मान नहीं रहा था और इन दोनों का प्रेम बढ़ता जा रहा था. इसके बाद उसकी हत्या करने की योजना बनी और अंततः आदित्य मंडल की हत्या कर दी गई.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद



    Related News