DHANBAD: मजबूत घरानो का "सत्ता सुख"  पुलिस के लिए कैसे बन गया है दुःख, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    DHANBAD:  मजबूत घरानो का "सत्ता सुख"  पुलिस के लिए कैसे बन गया है दुःख, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    धनबाद(DHANBAD): किसी के लिए सत्ता का "सुख" ,धनबाद पुलिस के लिए "दुख" बन गए  है.  धनबाद पुलिस किसी न किसी ऐसे मामले में उलझती  है, जहां उसे सत्ता का दबाव झेलना पड़ता है. पुलिस चाहे तो इससे इंकार करे लेकिन "मॉडस ऑपरेंडी" तो इसी ओर इशारा कर रहे है.  हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई है,  जिसमें पुलिस चुप्पी साध लेना ही बेहतर समझी है.  वैसे धनबाद के मजबूत घरानों के "यूथ विंग" को सड़क पर रेस लगाने का  शौक पहले भी था और आज भी है.   इस वजह से घरानों को काफी नुकसान भी हुआ है.  फिर भी सड़क पर गाड़ियों की रेस बंद नहीं हुई है. सड़क पर रेस के कारण ही पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह के भाई मुकेश सिंह की जान चली गई थी.  हीरक रोड पर मुकेश सिंह की स्कॉर्पियो पलट जाने से उनकी मृत्यु हो गई थी.  हर्ष सिंह और रंजय  सिंह के बीच में रोड रेस के कारण ही दुश्मनी बढ़ी थी. 

    पुलिस का एक्शन देखिये कैसे है सवालो के घेरे में 

    यह तो हुई रेस की बात ,अब पुलिस का एक्शन कैसे सवालों के घेरे में है,इसके उदाहरण  को देखिये. धनबाद के तिसरा  थाना में 8 जनवरी की रात जनता मजदूर संघ (कुंती गुट)  शाखा सचिव दिनेश सिंह के बड़े पुत्र सोनू को गोली मार दी गई थी.  सोनू के भाई ने आरोप लगाया था कि रघुकुल के एकलब्य  सिंह ने सोनू को गोली मारी है.  लेकिन इतने दिनों के बाद भी पुलिस सबूत नहीं जुटा सकी.  शुक्रवार की रात धनबाद- धैया   सड़क पर जैन मंदिर के पास हर्ष सिंह की कंपनी की फॉर्च्यूनर कार ने एक बाइक को  टक्कर मार दी.  रविवार को दुर्घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आये.  फुटेज में दिख रहा है कि रॉन्ग साइड से फॉर्चूनर पूरी रफ्तार से जा रही थी.  रास्ते में किनारे से चल रहे बीसीसीएल के अधिकारी की बाइक को अचानक फॉर्च्यूनर ने  टक्कर मार दी.  इसके बाद करीब 25 मीटर तक बाइक सड़क से रगड़ खाते हुए आगे तक गई.  इस दौरान बाइक से चिंगारी निकल रही थी.  बाइक को चपेट में लेने के बाद फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराई और पलट गई.  गाड़ी पलटते ही आग लग गई.  फॉर्च्यूनर कार को कौन चला रहा था, इसका पता अभी पुलिस नहीं लगा पाई है.  

    आम लोगों पर तो खूब रौब झाड़ती है धनबाद पुलिस 

     धनबाद के लोग पूछ रहे हैं कि आम लोगों पर रौब झाड़ने वाली धनबाद पुलिस जब दबंग घराने पर कार्रवाई की बात होती है तो आखिर क्यों रास्ता बदल लेती है.  शुक्रवार की रात हुई दुर्घटना ने एक परिवार को उजाड़ दिया.  मां, पिता की तो मौत हो ही गई, बच्चा भी जीवन और मौत से जूझ रहा है.  दुर्घटना से संबंधित वीडियो जो शुक्रवार को वायरल हुआ, वह शरीर में सिहरन पैदा कर रहा है.  फॉर्च्यूनर कार पर सनक सवार थी और ऐसी सनक हर दिन कोयलांचल की सड़कों पर दिख जाया करती है.  महंगी- महंगी गाड़ियां की  रेस से  दुर्घटनाएं होती हैं और परिवार के परिवार बर्बाद हो जाते है.  कार्रवाई के नाम पर तो पुलिस के खाते में सिर्फ शून्य  बटा सन्नाटा ही आता है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  



    Related News