धनबाद: मंदिर में लाल कपड़ों से लिपटा मिला बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद: मंदिर में लाल कपड़ों से लिपटा मिला बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के धैया  शिव मंदिर में सोमवार की सुबह एक नवजात बच्ची की लाश मिली. लाल कपड़ों में लिपटी बच्ची के शव को देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी धनबाद पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. नवजात का शव मंदिर परिसर में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है. सबसे पहले शव को मंदिर के पुरोहित बसंत पांडे ने देखा, वह सुबह उठकर मंदिर परिसर में ही फूल तोड़ रहे थे.

    जांच में जुटी पुलिस
     
    उन्होंने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता समर श्रीवास्तव को दी. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. बच्ची को जीवित अवस्था में मंदिर परिसर में रखा गया था या मृत हालत में, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि जिस भी हालत में बच्ची को मंदिर में रखा गया हो, यह मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली घटना है. कलेजे पर पत्थर रखकर कोई मां किन परिस्थितियों में क्यों ऐसा किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news