धनबाद : मतदान में हुए हिंसा के घायलों से मिले पूर्व विधायक संजीव सिंह

    धनबाद : मतदान में हुए हिंसा के घायलों से मिले पूर्व विधायक संजीव सिंह

    धनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह मंगलवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचे जहां उन्होंने मतदान के दिन हुई मारपीट की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले अधीक्षक डॉ. डी.के. गैंडोरिया से मुलाकात कर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद वे सर्जिकल आईसीयू पहुंचे और भर्ती घायलों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना.

    बताया जा रहा है कि सोमवार को झरिया थाना क्षेत्र के दास बस्ती में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायलों को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों की पहचान ऋतिक दास और शशि शेखर के रूप में हुई है.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और आपातकालीन विभाग में भी जाकर एक घायल से बातचीत की. उन्होंने पीड़ितों से घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.

    पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मतदान जैसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मारपीट में शामिल सभी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी. उन्होंने प्रशासन से भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news